लखनऊ,(mediasaheb.com)| 1 अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार ने जल आधारित पर्यटन एवं साहसिक क्रीड़ा नीति (यूपी वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉलिसी 2023) को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी। यह नीति उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय समस्त भू-आधारित, वायु आधारित एवं जल मार्गों, बांधों, जलाशयों, झीलों, नदियों, तालाबों एवं राज्य के अधिकार क्षेत्र के अंदर विभिन्न जल निकायों एवं भूमि खंडों पर की जाने वाली सभी साहसिक गतिविधियों पर लागू होगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में विंध्य व बुंदेलखंड क्षेत्रों में पहाड़ियां, हिमालय के तराई क्षेत्र में लगभग 16,620 वर्ग किमी. के वन क्षेत्र के साथ अनेक सुंदर परिदृश्य, वन विस्तार, बहती नदियों और लुभावने सुंदर झरने, बांध, जलाशय एवं झीलें होने के चलते प्रदेश में जल आधारित पर्यटन एवं साहसिक क्रीड़ा एवं जल क्रीड़ा की काफी संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश में हम इसकी नीति को लेकर आए हैं, जिसे मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिल गई है। यह नीति राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित तिथि से 10 वर्षों के लिए वैध होगी।
इस नीति के अंतर्गत कार्यवाही के लिए नोडल एजेंसी मंडल स्तर पर एडवेंचर स्पोर्ट यूनिट का सृजन करेगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स यूनिट में पूर्व सैनिकों को सम्मिलित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के साथ एमओयू हस्ताक्षरित करेगा। नोडल एजेंसी द्वारा अधिसूचित भूखंड क्षेत्रों एवं जल स्रोतों पर जल आधारित पर्यटन एवं साहसिक क्रीड़ा के लिए क्षमता का अध्ययन कराया जाएगा तथा प्रत्येक भूखंड क्षेत्रों एवं जल स्रोतों पर जल आधारित पर्यटन एवं साहसिक क्रीड़ा के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। नीति के जारी होने के 60 दिनों के अंदर नोडल एजेंसी एक विस्तृत एसओपी तैयार करेगी।(वार्ता)
Wednesday, May 20
Breaking News
- ‘ट्विशा को धीरे-धीरे तोड़ा गया’, बहन के दावे के बाद भोपाल पुलिस पर उठे बड़े सवाल
- शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने पर जोर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गिनाए विकास कार्य
- ‘जय श्रीराम बोलो और पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा’, संजय राउत का BJP पर तीखा तंज
- ‘पार्टनर बनो या 1 करोड़ दो’, बिल्डर को धमकाने वाली हनी गर्ल श्वेता भोपाल से गिरफ्तार
- यूपी में 22 मई से शुरू होगी मकान गणना, बलिया में 799 प्रगणक और 138 सुपरवाइजर तैनात
- बिहार में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, बेटी की शादी और संकट में मिलेगा 4 गुना मुआवजा
- जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, मकान नंबर मिटाने पर भी लगेगा जुर्माना
- आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
- रुपये को मजबूत करने की तैयारी, सोने के बाद अब विदेशी सामानों पर सरकार की सख्ती संभव
- बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत छठे स्थान पर खिसका


