नई दिल्ली(mediasaheb.com)| उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा यदि किसी दंपती के बीच आपसी विवाद सुलझने के आसार न हो तो तत्काल तलाक देने की इजाजत के लिए वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत प्राप्त अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर सकता है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि विवाह से संबंधित कानून के तहत निर्धारित छह महीने की अवधि के इंतजार के बिना वह तत्काल तलाक की इजाजत देने का फैसला ले सकती है।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति ए एस ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की संविधान पीठ ने 2016 में किए गए एक रेफरेंस पर पांच याचिकाओं की सुनवाई के बाद यह सर्वसम्मत फैसला सुनाया।
पीठ ने हालांकि अपने इस फैसले में यह भी कहा कि अनुच्छेद 142 की शक्तियों का प्रयोग सार्वजनिक नीति के मौलिक सिद्धांत के आधार पर किया जाना चाहिए।शीर्ष अदालत ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत निर्धारित अनिवार्य अवधि की प्रतीक्षा करने के लिए पारिवारिक अदालतों को संदर्भित किए बिना सहमति पक्षों के बीच विवाह को भंग करने के लिए अदालत की पूर्ण शक्तियों के उपयोग को लेकर दायर याचिकाओं पर सर्वसम्मत निर्णय दिया गया।शीर्ष अदालत ने 2016 में किए गए एक रेफरेंस पर सुनवाई करते हुए पांच याचिकाओं पर 29 सितंबर 2022 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने बतौर एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र), जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरी और इंदिरा जयसिंह ने अन्य पक्षों की ओर से दलीलें पेश की।(वार्ता)
Tuesday, October 20
Breaking News
- संजू सैमसन ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, पत्नी-दोस्तों संग देखी फिल्म
- दशहरा 2026: आज रावण दहन का शुभ मुहूर्त, जानें शस्त्र पूजा का सही समय
- हार्वर्ड-MIT के 400 भारतवंशी चुनाव आयोग के समर्थन में आए, अभिजीत दीपके को जवाब
- मोहन भागवत बोले- रिजीम चेंज न हुआ है, न आगे होगा, एकता पर दिया जोर
- एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी का गोल्ड, 400 मीटर में बनाया गेम्स रिकॉर्ड
- हार्दिक पंड्या की IPL में नई टीम में एंट्री की चर्चा तेज, CSK नहीं इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की अटकलें
- तवा नदी सूखी, रेत में उगी झाड़ियां; डैम के गेट नहीं खुलने से खेती पर संकट
- कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर नहीं मिला बाथरूम
- दीपिंदर गोयल का नया कमाल! सिर पर पहनने वाला Temple डिवाइस 1 नवंबर से होगा प्री-बुक
- नोएडा से भी बड़ा होगा न्यू नोएडा, 84 गांवों में बसेगी नई औद्योगिक सिटी


