नई दिल्ली(mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट कर गुजरात के लोगों को बधाई दी और कहा, “गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ ही अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक छाप छोड़ी है। गुजरात स्थापना दिवस की बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र दिवस भाषाई आधार पर बम्बई राज्य के दो राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। बम्बई पुनर्गठन अधिनियम ने 1960 में बम्बई राज्य को दो अलग-अलग राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित कर दिया था।(वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश- राहत-बचाव को लेकर रहें सतर्क
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला
- बिहार में गर्मी का कहर, कई जिलों में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
- 30 साल पुराने चैंबर तोड़े गए, वकीलों का हंगामा और पुलिस लाठीचार्ज
- यूपी पंचायत चुनाव की राह होगी साफ? योगी कैबिनेट में OBC आयोग पर फैसला संभव
- 107 साल बाद इतिहास रचा! भारतीय मूल के गोल्फर ने PGA Championship जीतकर दुनिया को चौंकाया
- खर्चों पर निगम का बड़ा प्रहार, अफसरों के वाहनों के डीजल में 50% कटौती
- क्या कलयुग अपने अंत की ओर है? जानिए शास्त्रों में क्या दिए गए हैं संकेत
- 155 करोड़ बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा के 7 ठिकानों पर छापेमारी
- सेवा डेरा में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आधार-बैंकिंग के साथ मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण


