नई दिल्ली(mediasaheb.com)| देश में पिछले 24 घंटे के दौरान COVID संक्रमण के 9 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 57 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9355 नये लोग COVID संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 57410 हो गयी है और संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।(वार्ता)


