नई दिल्ली (mediasaheb.com)|दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बुधवार को आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाने की तिथि को 28 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने मामले की सुनवाई करने के बाद कहा कि आरोपी की नियमित जमानत याचिका पर अभी आदेश तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आदेश सुनाने के लिए इसे 28 अप्रैल को शाम चार बजे सूचीबद्ध किया जाए।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ लोगों को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने में साजिश रची। मनीष सिसोदिया के खिलाफ यह आरोप लगाया गया कि दिल्ली के लिए नई शराब नीति तैयार करने में उनके माध्यम से थोक विक्रेताओं को असाधारण लाभ हुआ।
मनीष सिसोदिया के वकील ने उनकी जमानत याचिका में कहा कि आरोपी या उसके परिवार के खाते से एक भी पैसा प्राप्त नहीं हुआ तथा उन्होंने हमेशा जांच एजेंसी के साथ सहयोग किया है और तलाशी के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मनीष सिसोदिया को 2021-22 में दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करने के लिए गत 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


