जयपुर(mediasaheb.com)| राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाकर कोई गलत काम नहीं किया है। सचिन पायलट ने झारखण्ड महादेव की पूजा अर्चना के बाद आज यहां मीडिया से यह बात की। उन्होंने पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने कहा ” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मुद्दा उठाया है।BJP के शासन में जो भ्रष्टाचार हो रहा है। हम सब भाजपा के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते है। मैने कोई गलत नहीं किया। राजस्थान भाजपा सरकार में तरह तरह के माफिया पनपे थे। उसके तहत मैने अनशन रखा था। दो हफ्ते हो गए अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।”
सचिन पायलट ने कहा ” वसुंधरा सरकार में वर्ष 2013 से 2018 के बीच जो भ्रष्टाचार हुआ है उसको लेकर हम जनता के बीच गए थे अब चुनाव को कम समय बचा है अभी तक जो कार्रवाई नहीं हुईं वो होनी चाहिए। आरपीएससी सदस्य जो गिरफ्तार हुए उसकी जांच होनी चाहिए ,यह आरपीएससी सदस्य कैसे बना। किसकी सिफारिश पर बना।”उन्होंने कहा “मैने कभी मिलीभगत का नहीं कहा है, फिर यह नींबू और दूध की बात क्यों हो रही है। BJP सरकार के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ था उसका मैंने विरोध किया, यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कैसे हो सकता है। मुद्दा भ्रष्टाचार का है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी संजीदा व्यक्ति है। सबकी रिपोर्ट ले रहे हैं, सही गलत का निर्णय होना चाहिए। यह बात सच है कि 25 सितंबर को जो घटना हुई थी वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशों की खुली अवहेलना हुई । खड़गे साहब और माकन साहब की खुले आम बेइज्जती की गई है। अभी तक उस पर कार्रवाई क्यो नहीं हुई। यह सवाल है, इसका जवाब पार्टी के पास है। (वार्ता)
Sunday, June 28
Breaking News
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
- गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त
- डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
- पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए


