रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत 19 अप्रैल को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के एसईसीएल क्लब में आयोजित सामूहिक विवाह में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, एसडीएम बैकुण्ठपुर अंकिता सोम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रति जोड़े 25 हजार रूपए का प्रावधान है। जिसमें 5 हजार रूपए भोजन एवं व्यवस्था, प्रोत्साहन हेतु चेक राशि 1 हजार रूपए चेक के माध्यम से एवं शेष राशि की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। बजट 2023-24 के अंतर्गत योजना के तहत 25 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।
Sunday, June 28
Breaking News
- रांची में पल्स पोलियो अभियान शुरू, महापौर ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
- प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय
- जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम
- प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव
- रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स
- अजमेर में ऐतिहासिक पहल: वरुण सागर झील की 100 साल बाद डीसिल्टिंग शुरू, जल क्षमता बढ़ाने की बड़ी योजना
- रौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट पर विचार, बैट्री स्टोरेज भी प्रस्तावित
- 19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज
- ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’


