नई दिल्ली(mediasaheb.com)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश होने के लिए बुलाया गये था अरविंद केजरीवाल आज सबसे पहले अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट गए और सीबीआई मुख्यालय की ओर बढ़े। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर एक ताजा हमला करते हुए दावा किया कि वे बहुत शक्तिशाली हैं और वे किसी को भी जेल में डाल सकते हैं चाहे कोई व्यक्ति कुछ करे या न करे।
CBI दफ्तर जाने से ठीक पहले केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह सभी सवालों के जवाब ईमानदारी से देंगे। उन्होंने कहा,“मैं सभी जवाब ईमानदारी से दूंगा क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।” श्री केजरीवाल ने आरोप लगाया,“वे सभी को उनके आदेश का पालन करने की धमकी देते हैं, अन्यथा जेल में डाल देंगे।” दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को आज सीबीआई मुख्यालय के समक्ष केजरीवाल की पेशी से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर, खासकर सीबीआई कार्यालय के बाहर तैनात किया गया था।
आप के कई नेता सीबीआई दफ्तर के बाहर बैठे हैं और अरविंद केजरीवाल के दफ्तर से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं| (वार्ता)
Thursday, July 23
Breaking News
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव
- निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव? राष्ट्रपति ओर्टेगा के फैसले से दुनिया में मचा बवाल


