नई दिल्ली(mediasaheb.com)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुना व प्रचार के दौरान वादा किया है कि पार्टी के सत्ता में आने पर युवाओं को 3000 और महिलाओं को 2000 रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा। राहुल गांधी ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि मोदी सरकार अडानी समूह को दिल भर कर हजारों करोड़ रुपए दे रही है तो कांग्रेस सरकार बनने पर कर्नाटक में लोगों को हर महीने भत्ता देगी और प्रदेश में चल रही कमीशन खोरी को बंद करेगी।
राहुल ने लोगों से वादा करते हुए ट्वीट किया,“ PM मोदी ने दिल भर कर हज़ारों करोड़ अडानी को दिया। हम दिल भर कर कर्नाटक में हर महीने देंगे- ग्रेजुएट युवाओं को 3000 रुपए, महिलाओं को 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली,ग़रीब परिवारों को 10 किलो चावल।” उन्होंने BJP पर काम देने के बदले कमीशन देने का आरोप लगाया और तंज करते हुए कहा “कांग्रेस की कर्नाटक को 4 गारंटी।BJP की बस एक गारंटी – 40 प्रतिशत कमीशन।” (वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- आज का राशिफल (29 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर
- महिला बाल विकास विभागों के नवाचारों की सराहना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए
- महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
- समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


