रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मार्च रविवार को कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और कांकेर के पोटगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान दोपहर 1.05 बजे पहुंचेंगे और ग्राम बाबू दबेना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी पहुंचेंगे। श्री बघेल बिलासपुर से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 5.15 बजे राजधानी रायपुर के हेलीपेड पहुंचेंगे।
Thursday, June 25
Breaking News
- गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा
- मेधावी प्रतिभाओं का अभिनंदन : शिक्षा, संस्कार और चेतना के संगम का बना प्रेरक आयोजन
- राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
- वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
- सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अब ट्रेन टिकट में मिलेगी फेवरेट सीट, बुकिंग होगी और फास्ट; यात्रियों को बड़ी राहत
- उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, MPPSC पास कर अफसर बनी किसान की बेटी राधा
- इंदौर मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार, थाइलैंड से आ रही 4 TBM मशीनें


