इस्लामाबाद, (mediasaheb.com)| पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिलकर लाहौर पुलिस के तोशखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने का बुधवार तड़के प्रयास करने पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने लाहौर के ज़मान पार्क इलाके में इमरान के आवास में घुसने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों ने नाकाम कर दिया। पीटीआई समर्थकों द्वारा कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के बाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गयी। पीटीआई समर्थकों ने गुस्से में आकर लाहौर अपशिष्ट प्रबंधन प्राधिकरण के एक पानी के टैंकर में आग लगा दी।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई समर्थकों ने मॉल रोड पर एक वार्डन के कार्यालय में तोड़फोड़ की। इसके अलावा, आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।डॉन समाचार पत्र में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार करीब सुबह 10:30 बजे बख्तरबंद पुलिस वैन को फिर से इमरान खान के आवास ओर जाते हुए देखी गयी।
बहरहाल, पीटीआई कार्यकर्ता इमरान की गिरफ्तारी रोकने के लिए पिछले 15 घंटे से अधिक समय से इस्लामाबाद पुलिस का सामना कर रहे हैं। इस झड़प के दौरान अब तक लगभग 30 लोग हताहत हुए हैं और करीब 15 पीटीआई समर्थकों को हिरासत में लिया गया।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न
- नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
- अनूपपुर में भारी बारिश से गिजरी नाला उफना, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद
- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव


