नई दिल्ली (mediasaheb.com)| संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन लोकसभा में बुधवार को सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच आरोप प्रत्यारोपों को लेकर भारी हंगामा हुआ जिसके कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह 11 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य नारे लगाते हुए और हाथों पर तख्तियां लेकर आसन के सामने आकर हंगामा करने लगे। जवाब में सत्ता पक्ष की तरफ से भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी होने लगी।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की तरफ से सदन में नारेबाजी के साथ सदन में हंगामा होने लगा तो अध्यक्ष ने सदस्यों से शांत रहने और सदन की मर्यादा का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन चर्चा एवं संवाद के लिए वह सभी सदस्यों को इसके लिए पर्याप्त समय देंगे लेकिन इसका दोनों ओर कोई असर नहीं हुआ। ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को सख्तियां नहीं लहराने की उन्होंने चेतावनी दी लेकिन उनकी बात का सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी शोरशराबे के बीच राहुल गांधी एवं विपक्ष के आचरण के ऊपर सवाल उठाये लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि सदन के भीतर अथवा बाहर संसद के बारे में किसी को टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
ओम बिरला ने सदस्यों से कहा , “यह सदन आपका है। तख्तियां लेकर सदन में आना गलत है। प्रश्नकाल के बाद अपने मुद्दे उठाएं इसलिए अपने सीटों पर बैठें। मेरी मंशा है कि सदन चले। आप अपनी अपनी सीटों पर जाकर अपनी बातें रखें। सदन की मर्यादा बनाए रखें और यह सबकी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने अध्यक्ष की बात का हंगामा कर रहे सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और वे तख्तियां लहराते रहे और नारेबाजी करते रहे। हंगामा बढ़ता गया तो श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न
- नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
- अनूपपुर में भारी बारिश से गिजरी नाला उफना, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद
- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव


