भोपाल,(mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आज कहा कि वे मध्यप्रदेश में ईमानदारी का ढोंग करने आए हैं।
विष्णुदत्त शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश की राजधानी दिल्ली को भ्रष्टाचार का अड्डा और पंजाब को अपराधियों का गढ़ बनाने वाले अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश में ईमानदारी का ढोंग करने आए थे। जिनके सिपहसालार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन शराब और हवाला कांड में जेल में हों उनके मुंह से ईमानदारी की बातें शोभा नहीं देती। दिल्ली और पंजाब की जनता से ‘फ्री’ के नाम पर आम आदमी पार्टी ने जो छल किया है, वो देश के सामने है। अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के लिए श्री केजरीवाल का स्वागत है, लेकिन झूठ, पाखंड और छल की राजनीति करने वालों की मध्यप्रदेश में कोई जगह नहीं है।(वार्ता)
Thursday, June 25
Breaking News
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
- चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब, जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की बात सामने आई
- चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
- CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया


