नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत की राजनीति पर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है।
स्मृति ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह बहुत शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक टिप्पणियों पर माफी मांगने के बजाय आज संसद में आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है।
मंत्री ने कहा, “देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश का राजनीतिक विनाश कर रही है, जैसा कि उसने विदेशों में अपने देश के खिलाफ किया है। आज, देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद में उनसे माफी की मांग करता है, जो न केवल सांसदों का समूह है, बल्कि भारतीय लोगों की सामूहिक आवाज भी है।”
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक संबोधन में यह आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर क्रूर हमले हो रहे हैं और BJP और RSS ने लगभग सभी संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है।(वार्ता)
Thursday, June 25
Breaking News
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
- चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब, जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की बात सामने आई
- चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
- CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया


