मुंबई(mediasaheb.com)| विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.32 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 566.9 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 495.91 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 6.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 41.8 अरब डॉलर पर आ गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) में आठ करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.42 करोड़ डॉलर कम होकर 5.02 अरब डॉलर पर आ गई।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


