नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को विज्ञान भवन में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी मंगलवार को ही राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी। सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों – कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 11 बच्चों को कला और संस्कृति (4), वीरता (1), नवाचार (2), समाज सेवा (1), और खेल (3) के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रदान किया जा रहा है।(वार्ता)
Sunday, March 1
Breaking News
- ईरान-इजराइल तनाव की आंच भारत तक: जयपुर से दुबई-शारजाह जाने वाली उड़ानें सबसे ज्यादा रद्द
- होली गिफ्ट: सरकार दे रही फ्री LPG सिलेंडर, करोड़ों परिवारों को बड़ी राहत
- झारखंड के 18 जिलों में खुलेंगे रेस्क्यू सेंटर, हाथियों के हमलों से निपटने की रणनीति
- धनबाद नगर निगम चुनाव में BJP-JMM का किला ध्वस्त, 8 साल जेल में रहकर मैदान में उतरे थे संजीव सिंह
- वैश्विक निवेश, टेक्नोलॉजी और भरोसे के दम पर बदलता उत्तर प्रदेश
- होली पर जंगल सफारी का प्लान बना रहे हैं? 3 मार्च से कुछ दिनों तक पर्यटकों की एंट्री रहेगी बंद
- रांची के डिप्टी मेयर के लिए राजनीतिक कवायद तेज, रेस में सुनील यादव समेत कई पार्षद
- बड़ी सरकारी भर्ती 2026: 1500+ पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू—योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली तकदीर: आजमगढ़ के अविनाश ने बनाई डिजिटल लाइब्रेरी चेन
- नहाती नाबालिग छात्रा का VIDEO बनाने वाला पटवारी गिरफ्तार, बाथरूम की जाली से की थी रिकॉर्डिंग


