रायपुर(mediasaheb.com)| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के संबंध में बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा संबंध में चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक को ब्लॉक प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा पद यात्रा रूट चार्ट की जानकारी दी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो रायपुर जिला के प्रभारी व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए घर-घर तक पहुंचना है। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। सरकार के घोषणा के अलावा अनेक कार्य हो रहा है। मतदाता सूची हाथ में रखकर हर घर तक पहुंचना है ताकि किसी का नाम ना छूटे। बैठक को पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण साहू बिरगांव नगर निगम के महापौर नंद लाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, आरंग नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, चंद्रहास साहू, देवेंद्र वर्मा,सुनील सोनी, प्रणव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गण योगेंद्र सोलंकी, कोमल साहू,गिरधारी साहू, देवदास टंडन, विद्या भूषण सोनवानी, दिनेश ठाकुर, भारती देवगन।आशीष दुबे, चूड़ामणि साहू, भीम भोजवानी, हिमांशु दीक्षित, अभिषेक शुक्ला, गजानंद वर्मा, पुनाराम वर्मा,संतोष सक्सेना, डिगेश्वर वर्मा,रतनचंद निषाद,हेमुराम वर्मा, सखाराम ध्रुव, शत्रुहन डहरिया, लोकेश्वरी वर्मा, दीपा साहू, कैलाश जयसवाल, प्रकाश मेघानी, रहमत उल्लाह खान, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे। महिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष अनिता गुरु पंच ने आभार व्यक्त किया।
Friday, June 26
Breaking News
- यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की भर्तियां अटकीं, पोर्टल बनने के बाद अगस्त से मिलेगा मौका
- इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- बिहार में कोयला गैसीकरण से 12 हजार करोड़ निवेश और 2500 रोजगार की उम्मीद
- मुहर्रम पर जयपुर में हाई अलर्ट, 3 हजार पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी
- इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद
- यूपी में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
- रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा
- Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत
- Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन


