मुंबई(mediasaheb.com)| शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जायेगा।यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। शाहरुख इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग T20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। अब वह बुर्ज खलीफा पर फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
पठान फिल्म का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे नेल्सन डिसूजा ने कहा है, ‘पठान अपने समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन मिलना चाहिए। हम इस बात की घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि फिल्म पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।’ शाहरुख खान इस समय इंटरनेशनल T20 के लिए दुबई में है। जब ट्रेलर वहां चलाया जाएगा, तब शाहरुख खान भी उपस्थित होंगे। शाहरुख खान की दुबई में काफी फैन फॉलोइंग है।
फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।(वार्ता)
Thursday, April 16
Breaking News
- बोकारो लापता लड़की केस: हाईकोर्ट सख्त, DGP और SP को 16 अप्रैल को तलब
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- योगी आदित्यनाथ का बंगाल रैली में TMC पर हमला, बोले- “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा”
- उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- सीधी जिले में 1641 करोड़ रूपये की समूह जल प्रदाय योजना से 9.67 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
- अडानी पावर प्रोजेक्ट पर झारखंड HC में सुनवाई, गोड्डा भूमि अधिग्रहण पर याचिका स्वीकार
- गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- चित्तौड़गढ़ शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूरे स्कूल स्टाफ जांच के घेरे में
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी, मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश
- बेटियों की पूजा व नारियों के सम्मान से ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल


