सोल, (mediasaheb.com)| उत्तर कोरिया 20 से 60 परमाणु हथियार बना सकता है। दक्षिण कोरिया की मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है क्योंकि उ. कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले सप्ताह एक त्वरित परमाणु जवाबी हमले के लिए एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली को विकसित करने का आदेश दिया था। उन्होंने देश के निपटान में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया था।
समाचार एजेंसी ने अमेरिकी इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज (INSS), स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) और जापानी रिसर्च सेंटर फॉर न्यूक्लियर वेपन्स एबोलिशन (RECNA) सहित विशेष पश्चिमी विश्वविद्यालयों द्वारा 2022 में प्रकाशित आंकड़ों का विश्लेषण किया।
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी देशों के विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि उ. कोरिया के पास सितंबर तक करीब 20-30 परमाणु हथियार थे, लेकिन आईएनएसएस ने नोट किया कि नवंबर में इनकी संख्या बढ़कर 60 हो सकती है। वहीं, एसआईपीआरआई का मानना है कि उ. कोरिया के पास 45-55 परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम- 235 और प्लूटोनियम -239 नामक सामग्री पर्याप्त मात्रा में है।(वार्ता)
Tuesday, July 21
Breaking News
- असली दवाओं में मिलाकर भेजी जा रहीं नकली दवाएं, खुलासा
- जयपुर में फॉलोअप शिविर शुरू, लंबित नागरिक मामलों का होगा समाधान
- अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित
- SIR फॉर्म भरने में भ्रम, रांची में मतदाताओं को हो रही परेशानी
- छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश
- पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब
- MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन
- यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण
- पूर्वांचल में मनोज सिन्हा का विकल्प तलाश रही है भाजपा, 2027 विधानसभा चुनाव में होगा अतुल राय का “लिटमस टेस्ट”
- पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार


