मुंबई(mediasaheb.com)| दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म शाकुंतलम 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम को लेकर चर्चा में है। सामंथा की इस तेलुगु फिल्म का नया पोस्टर आउट करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा भी की है।
कालिदास के नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम‘ पर आधारित फिल्म शाकुंतलम पहले नवंबर में रिलीज होने वाली थी।सामंथा प्रभु ने अपनी फिल्म शाकुंतलमका नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ देव मोहन को फीचर किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, ‘एपिक लव स्टोरी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। शाकुंतलम थिएटर्स में 17 फरवरी 2023 में रिलीज हो रही है। सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फिल्म शाकुंतलब तेलुगु के अलावा मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।(वार्ता)
Wednesday, May 13
Breaking News
- प्रत्येक नागरिक की जिंदगी हर कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता: सोनमणि बोरा
- 13 मई 2026 का राशिफल: नौकरी, प्यार और पैसों के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन?
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता : सोनमणि बोरा
- समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण : प्रमुख सचिव डॉ. कुमार
- भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा
- दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
- नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सिंह ने लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण


