जगदलपुर, (mediasaheb.com) । बस्तर जिले के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में कोरोना के 2 वर्ष बाद गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 31 अगस्त को गणपति की स्थापना की जायेगी। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गणेशोत्सव के लिए भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं के साथ ही छोटी मूर्तियां भी बनाई जा रही है। मूर्तिकार अमितोश सरकार ने बताया कि बीते दो वर्ष गणेशोत्सव पर Corona का साया रहा। इससे मूर्तिकारों को बहुत नुकसान हुआ था। मूर्तिकार ने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत तक मूर्तियां महंगी हो गई है। इस बार 31 अगस्त को गणपति पूजा है, पूरे क्षेत्र में 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा होगी। यहां जगह-जगह पंडाल बनाए जाएंगे जिसमें गणपति बप्पा की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार और कारीगर गणेश प्रतिमा को बनाने के काम में जोर-शोर से जुट गए हैं।(हि.स.)
Thursday, February 19
Breaking News
- टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा
- उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य शुरू, छह दिन तक ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
- भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र
- एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय में शिवजयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई
- पूर्व प्रेमी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, कुत्ते को लेकर विवाद हुआ सुर्खियों में
- AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी
- नागौर में 2.5 KM लंबी निकासी में 10,000 बाराती, 70 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे
- यात्रियों से पहले वन्यजीवों की सुरक्षा: हाथियों की जान बचाने को देर रात रोकी गईं 6 ट्रेनें
- विशेष लेख: आदिवासी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई विकास गाथा, सीएम विष्णुदेव साय के मॉडल की चर्चा


