बिलासपुर ( mediasaheb.com) | एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.05.2022 को 8 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक एम.के. प्रसाद की मौजूदगी में जॉकब मैथ्यू उप प्रबंधक (सचिवीय) कंपनी सेक्रेट्री सचिवालय, मजहर अली खान कार्यालय अधीक्षक सायडिंग विभाग, परदेशी लाल वाहन चालक वित्त विभाग, अनूप कुमार यादव वाहन चालक उत्खनन विभाग, कार्तिक राम पम्प ऑपरेटर नगर प्रशासन विभाग, ईश्वर दयाल फोरमेन परिवहन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारी/कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव अधीनस्थ अभियंता नगर प्रशासन विभाग, मेलाराम कश्यप प्रधान सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा विभाग हैं।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक एम.के. प्रसाद ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क) ने निभाया।
Wednesday, June 24
Breaking News
- वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त
- मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत
- मिडिल ईस्ट जंग से भारत को बड़ा मौका! इजरायल साझेदारी और UAE को ब्रह्मोस से खुले नए रास्ते
- ईरान को 300 अरब डॉलर देने का वादा, लेकिन पैसा देगा कौन? खाड़ी दौरे पर मार्को रुबियो से उठेगा सबसे बड़ा सवाल!
- MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न


