बिलासपुर (mediasaheb.com) कम्पनी से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों, विधवा पेंशन आदि के त्वरित निपटारे हेतु सीएमपीएफ के साथ मिलकर एसईसीएल में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। गत मार्च महिने में इस प्रकार के लम्बित प्रकरणों का निपटारा कर सीएमपीएफ कार्यालय बिलासपुर द्वारा 154 पेंशन भुगतान आदेश जारी किए गए।
पिछले 10 माह की अवधि (अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक) में विधवा पेंशन (907 प्रकरण), भविष्य निधि प्रकरण (2098), पेंशन प्रकरण (170) आदि मिलाकर 3 हजार से अधिक प्रकरण निराकृत किए गए।
उपरोक्त के अतिरिक्त पेंशनरों की सुविधा के लिए कम्पनी के गेवरा क्षेत्र में गत अगस्त माह में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें एरिया के 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया वहीं इसी वर्ष जनवरी माह में कम्पनी के जमुना-कोतमा क्षेत्र में पेंशन अदालत लगायी गयी जिसमें कुल 20 प्रकरणों में समुचित फैसला लिया गया।
उपरोक्त आयोजनों में श्री आर.के. सिन्हा सहायक आयुक्त सीएमपीएफ बिलासपुर, श्रीमती सुजाता रानी उप महाप्रबंधक (पीएफ/पेंशन) मुख्यालय बिलासपुर, श्री आर.एस. राव मुख्य प्रबंधक (पीएफ/पेंशन) मुख्यालय बिलासपुर व उनकी टीम ने प्रमुखता से हिस्सा लिया।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


