नई दिल्ली (media
saheb.com) देश में COVID महामारी के प्रकोप को रोकने का अभियान तेजी से चल रहा है जिसके कारण कोविड संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत और संक्रमण मुक्त होने की दर 98.12 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि 19582
कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में संक्रमण मुक्त हो गये हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 34 लाख 39 हजार 331 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर रिकॉर्ड 98.12 पर आ गयी है ।
पिछले 24 घंटे में 13596 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख 89 हजार 694 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 12 लाख 5 हजार 162 कोविड टीके दिए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह 7:00 बजे तक कुल 97 करोड 79 लाख 47 हजार 783 कोविड टीके दिए जा चुके थे।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 89 हजार 493 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में 59 करोड़ 19 लाख 24 हजार 874 परीक्षण किए हैं।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- निजी स्कूलों की मनमानी खत्म: SCERT की मुफ्त किताबें देने का आदेश
- प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- दिल्ली की गर्मी में पंजाब की जीत की लय पर ब्रेक लगाएगी DC?
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- जयपुर में हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, किसका पलड़ा भारी?
- जनगणना 2027 को लेकर ग्रामसभा में जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों ने लिया भागीदारी का संकल्प
- साई सुदर्शन का शतक बेकार, कोहली और पडिक्कल की विस्फोटक बल्लेबाजी, बेंगलुरु ने गुजरात को चिन्नास्वामी में हराया
- योगी सरकार में संस्कृत शिक्षा को नई पहचान, पारदर्शी व्यवस्था के बीच यूपी संस्कृत बोर्ड 2026 का रिजल्ट घोषित
- जातिवाद के नाम पर देश को लूटने वाले राष्ट्रद्रोहियों से सावधान रहें: सीएम योगी


