लखनऊ (media saheb.com) महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लगातार हमले कर रहे समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हवाई जहाज के तेल की तुलना में पेट्रोल की कीमत ज्यादा होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरियां भरने में लगी है।
अखिलेश यादव ने एक खबर का हवाला देते हुये सोमवार को ट्वीट किया “ अमीरों के हवाई जहाज का तेल सस्ता और ग़रीब जनता की गाड़ी-वाहनों का डीज़ल-पेट्रोल महँगा हो गया है। भाजपा ग़रीबों की जेब काट रही है और अमीरों की तिजोरियाँ भर रही है।”
उन्होने तंज कसा “आज पेट्रोल पंप भाजपा के लिए ‘पैसों के पंप’ बन गए हैं। भाजपा पैसों वालों की पार्टी थी, है और रहेगी।”
गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार होती बढ़ोत्तरी को लेकर सपा अध्यक्ष लगभग अपनी हर सभा में सरकार पर कटाक्ष करते रहे हैं। उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिसंख्य राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है।(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया


