नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है और इस महामारी के कारण जिनके परिवार उजड़े हैं उनके साथ न्याय करने की बजाय उनका हक मारा जा रहा है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि CORONA के कारण लाखों परिवार उजड़ गए हैं और उन्हें सहयोग देकर मदद करने की जगह सरकार उनके हक का पैसा भी मार रही है। कांग्रेस के लिए प्रत्येक देशवासी परिवार का सदस्य है,
इसलिए पार्टी परिवार के सदस्यों का दर्द समझ कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को न्याय देने की मांग कर रही है।
पार्टी ने कहा है कि BJP सरकार को कोरोना मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए और मौत के आंकड़े छुपाने का षडयंत्र बंद करना चाहिए। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार की राजनीतिक इच्छाएं तथा स्वार्थ देशवासियों पर भारी पड़ रहे हैं। सरकार को राजनीतिक स्वार्थ के बाहर निकलकर देशवासियों के सवालों का भी जवाब देना होगा और कोरोना मृतकों के परिजनों को न्याय देना होगा।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि PM
नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता से देशवासी गायब हैं और उनकी प्राथमिकताएं देश पर भारी पड़ रही है। उनके लिए सिर्फ सेंट्रल विस्टा परियोजना महत्वपूर्ण है। पार्टी का कहना है कि जहां सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए 20,000 करोड़, प्रधानमंत्री एवं वीवीआईपी के लिए हवाई जहाज खरीदने पर 8400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएं, उस देश में वित्तीय संकट का हवाला देकर सरकार कोरोना से मौत के बाद सहायता राशि काट रही है, यह बहुत शर्मनाक स्थिति है।(वार्ता) For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


