जयपुर (media
saheb.com) भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आमजन को सुरक्षा नहीं दे पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान की शांति प्रिय एवं सुरक्षित प्रदेश की पहचान पुनः कायम की जानी चाहिए।
वसुंधरा राजे ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। स्थिति यह है कि बेटियों को खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जनता को अपराधियों से लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा “हमारा राजस्थान एक शांति प्रिय व सुरक्षित प्रदेश था, जिसकी यह पहचान पुनः स्थापित की जानी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि नागौर जिले में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, जयपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी एवं क़त्ल, अलवर जिले के बडौदामेव में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी अनेकों घटनाएं हाल में सामने आई हैं। जो खुद बयां कर रही हैं कि राजस्थान अपराध के मामलों में देश में पहले पायदान पर है।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

