नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान CORONA संक्रमण के 45 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं और इस बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कम रहने से रिकवरी दर घटकर 97.45 फीसदी हो गई है। देश में गुरुवार को 74
लाख 84 हजार 333 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 67 करोड़ 09 लाख 59 हजार 968 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,352
नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 29 लाख 03 हजार 289 हो गया है। इस दौरान 34 हजार 791 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 20 लाख 63 हजार 616 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 10,195 बढ़कर तीन लाख 99 हजार 778 पहुंच गये हैं। इस दौरान 366 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,39,895 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.22 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर घटकर 97.45 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 468 घटकर 54138 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 4755 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद CORONA मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 62,81,985 हो गयी है,
जबकि 55 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,551 हो गया है।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, July 7
Breaking News
- विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ
- लगातार हार के बाद घिरी टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल
- बिहार में नई टोल नीति लागू: स्टेट हाईवे, बड़े पुल, बाइपास और सुरंगों पर लगेगा टोल टैक्स
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक
- राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बरसात
- ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बैठक में शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
- उत्सवपूर्ण माहौल में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी
- CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला! दो कमर्शियल जहाजों पर मिसाइलें, ईरान पर लगे गंभीर आरोप

