नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रसाई गैस के आसमान छूते दाम से लोगों का जीवन दूभर हो गया है इसलिए सरकार को एलपीजी के दाम तुरंत कम कर जनता को राहत देनीचाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अलका लाम्बा तथा राधिका खेडा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त सम्मेलन में कहा कि पिछले एक साल के दौरान रसाई गैस के दाम में 265 रुपए से अधिक की बढोतरी हो गयी है। इससे लोगों के घरों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है और आम परिवारों के लिए जीवनचर्या कठिन हो गयी है इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखते हुए लोगों को आपदा के बीच राहत देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता पर महंगाई का प्रहार किया है और रसोई गैस के दाम ‘25’ रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा कर इसकी कीमत ‘859’ रुपए सिलेंडर कर दी है। उनका कहना था कि गत दस महीने में लगातार सात बार दाम बढ़ाए गए हैं। पिछले वर्ष नवंबर से अब तक एलपीजी में ‘44’ प्रतिशत यानी 265 की बढोतरी की गई है। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्ष मई से रसोई गैस पर पर सरकार ने कोई सब्सिडी नहीं दी है और इसकी वजह यह है कि एलजीपी के कंट्रोल्ड और मार्केट रेट एक कर दिये गये है।
इससे पहले काग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रसाई गैस की बेतहाशा बढी कीमतों को लेकर सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया “एक जुलाई को रसोई गैस पर मोदी जी की सरकार ने 25
रुपए बढ़ाया और 17 अगस्त को फिर 25 रुपए बढ़ा दिए। उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार की उगाही योजना फल-फूल रही है।”(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, July 6
Breaking News
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें
- खामेनेई के जनाजे से दूरी! 3 बड़े मुस्लिम देशों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाए सवाल, इस्लामी दुनिया में दिखी दरार
- ODOC मॉडल से यूपी में फूड सेक्टर बनेगा रोजगार और उद्यमिता का बड़ा आधार
- जयपुर में जमीन खरीदना होगा महंगा, डीएलसी दरों में 49% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
- लगातार बारिश से पंच परगना में धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के चेहरे खिले
- मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

