नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहाकि वाहन स्क्रेपिंग नीति की शुरुआत देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
PM मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में निवेशक सम्मेलन के दौरान इस नीति की शुरुआत किए जाने से पहले कहां कि वाहन स्कैपिंग से संबंधित ढांचागत सुविधाओं की स्थापना संभावनाओं के नये द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं और स्टार्टअप कंपनियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करते हैं।
PM मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में कहा कि वाहन स्क्रेपिंग नीति से अनफिट और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से चरणबद्ध ढंग से सड़कों से बाहर करने मैं मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य संभावना वाली चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाना है जिससे कि सभी पक्ष धारकों को महत्व मिले और साथ ही वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी बने।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। स्वैच्छिक वाहन- बेड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम अथवा वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचे की स्थाप ना पर निवेश आमंत्रित करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह एक एकीकृत स्क्रैपिंग हब के विकास के लिए अलंग में शिप ब्रेकिंग उद्योग द्वारा प्रस्तुत सहक्रियाओं पर भी ध्यान आकर्षित करेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।(वार्ता) For English News : the states.news
Saturday, July 4
Breaking News
- 4 जुलाई 2026 राशिफल: शनिवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें धन लाभ और सफलता के योग
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
- विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

