नई दिल्ली, (media
saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के
दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये
मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही, जिसके कारण इस जानलेवा विषाणु के सक्रिय मामलों में 2700 से ज्यादा की गिरावट आई।
देश में गुरुवार को 57 लाख 31 हजार 574 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा
अब तक 52 करोड़ 95 लाख 82 हजार 956 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,120 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर
तीन करोड़ 21 लाख 17 हजार 826 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 295 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों
की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 02 हजार 345 हो गयी है। सक्रिय मामले 2760 घटकर तीन लाख 85 हजार 227 रह गये हैं। इसी अवधि में 585 मरीजों की
मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 30 हजार 254 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.20 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.46 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी
है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2210 घटकर 65808 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 8390 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की
तादाद बढ़कर 6175010 हो गयी है, जबकि 208 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 134572 हो गया है।For English News : the states.news
Saturday, July 4
Breaking News
- 4 जुलाई 2026 राशिफल: शनिवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें धन लाभ और सफलता के योग
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
- विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की


