नई दिल्ली, (media saheb.com) विपक्षी दलों को एक साथ लेकर चलने की मुहिम में अत्यंत सक्रिय नजर आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्ष के नेताओं के साथ चाय नाश्ता पर बैठक के बाद आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए साइकिल से संसद भवन पहुंचे।राहुल गांधी ने सुबह समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को चाय नाश्ते पर आमंत्रित किया था जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं के साथ ही द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिव सेना, राष्ट्रीय जनता दल,
समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, जेएमए,
नेशनल कांफ्रेंस तथा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने साईकिल यात्रा की फोटो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा,
“ जन जन की आवाज
महंगाई कम करो।
गरीब को मारना बंद करो
संसद में इन सवालों पर बहस करो।”
बैठक के बाद राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ साइकिल से संसद भवन पहुंचे। देखते ही देखते संसद भवन परिसर में कई साइकिलें खड़ी हो गयी। इन साइकिलों के आगे गैस सिलेंडर के बढे दाम तथा तेल की भारी कीमतों को लेकर तख्तियां लगाई गयी थीं और सरकार से कीमतें वापस करने की मांग की गई। राहुल गांधी इससे पहले इसी सत्र में ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे थे। उनका कहना था कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है।(वार्ता) For
English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

