नई दिल्ली (mediasaheb.com)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि फोन टैपिंग करना एक हथियार है और मोदी सरकार ने इस हथियार का इस्तेमाल विपक्ष तथा संसदीय संस्थानों के खिलाफ किया है और यह काम गृहमंत्री अमित शाह के बिना नही हो सकता इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां संसद भवन के बाहर संवादाताओं से कहा कि उनका फोन भी टैप हुआ है। इसी तरह से कई अन्य लोगो के फोन टैप हुए हैं और इस मामले की न्यायिक जांच करना ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि फोन टेपिंग का काम PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की संस्तुति के बिना संभव नहीं है इसलिए इस मामले में सबसे पहले गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में मामले में प्रधानमंत्री की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इजरायल में इस तरह के काम को हथियार कहा जाता है और मोदी सरकार ने इस हथियार का इस्तेमाल संवैधानिक संस्थाओं, विपक्ष के नेताओं तथा सुरक्षा से जुड़े प्रमुख लोगों के खिलाफ किया है इसलिए इसकी जांच जरूरी है।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, July 7
Breaking News
- 20 साल बाद पांचना बांध से छोड़ा गया पानी, 21 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
- यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार
- मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, जून तक तैयार होगा टर्मिनल भवन
- सतलुज विवाद पर बोले राम गोपाल वर्मा, फिल्म हटाने पर उठाए सवाल
- अफगानिस्तान क्रिकेट के हीरो शापूर जादरान का निधन, दुर्लभ बीमारी से हारी जिंदगी
- क्या ऐप से बंद हो सकता है ATM? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, एक्सपर्ट्स ने बताया सच
- CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, जानिए अब तक कितने देशों ने किया सम्मानित
- Gold-Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, 2 दिन में ₹6,600 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
- दिल्ली के 5633 स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए बाल संरक्षण समिति का होगा गठन

