मुंबई (media
saheb.com) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और बढ़त में खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स तथा निफ्टी लाल निशान में उतर गये।
BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 130.66 अंक की मजबूती के साथ 52,967.87 अंक पर खुला और 53,008.53 अंक तक चढ़ा। इसके बाद अचानक बाजार में बिकवाली बढ़ने से यह 52,653.77 अंक तक लुढ़क गया। गुरुवार को सेंसेक्स 52,837.21 अंक पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाते समय यह 80.14
अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,757.07 अंक पर था।
बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में सुबह बिकवाली देखी गई जबकि IT और टेक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर चढ़े। मझौली और छोटी कंपनियों में फिलहाल लिवाली का जोर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) का निफ्टी 32.75 अंक चढ़कर 15,856.80 अंक पर खुला और 15,876.45 अंक तक पहुँच गया। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह 15,768.40
अंक तक उतर गया। पिछले कारोबारी दिवस पर निफ्टी 15,824.05 अंक पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाते समय निफ्टी 24.55 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 15,799.50(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


