नई दिल्ली, (media saheb.com) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की सोमवार को यहां जयंती मनायी गयी ।
दिवंगत पासवान की जयंती उनके आवास पर मनायी गयी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों तथा कुछ समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके पुत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान भावुक भी हो गये।
चिराग पासवान आज से बिहार में आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस अवसर पर चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग ही मेरी ताकत हैं। हमारे चाचा साथ खड़े होते, लेकिन वो नहीं हैं। मैं अपने पिता की प्रेरणा से आगे बढ़ूंगा और संघर्ष के रास्ते पर ही चलूंगा। एक परिवार ने हमें धोखा दे दिया, लेकिन दूसरा परिवार हमारे साथ है। आज से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जो सिर्फ लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए है ना कि शक्ति प्रदर्शन के लिए।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- सीतामढ़ी ग्रीनफील्ड टाउनशिप क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
- UP Startup Policy 2026: योगी सरकार ने मंजूर किया 1000 करोड़ का स्टार्टअप फंड
- पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण
- ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन
- ज्ञानवापी केस से जुड़े जज रवि कुमार दिवाकर चर्चा में, 3 महीने में 13 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा
- यूपी में ऑर्गेनिक खेती से बदलेगी किसानों की तस्वीर, युवाओं के लिए खुलेंगे एग्री-बिजनेस के नए रास्ते

