नई दिल्ली, (media saheb.com) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की सोमवार को यहां जयंती मनायी गयी ।
दिवंगत पासवान की जयंती उनके आवास पर मनायी गयी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों तथा कुछ समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके पुत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान भावुक भी हो गये।
चिराग पासवान आज से बिहार में आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस अवसर पर चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग ही मेरी ताकत हैं। हमारे चाचा साथ खड़े होते, लेकिन वो नहीं हैं। मैं अपने पिता की प्रेरणा से आगे बढ़ूंगा और संघर्ष के रास्ते पर ही चलूंगा। एक परिवार ने हमें धोखा दे दिया, लेकिन दूसरा परिवार हमारे साथ है। आज से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जो सिर्फ लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए है ना कि शक्ति प्रदर्शन के लिए।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला
- आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- बिहार के राजस्व न्यायालयों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ ऑनलाइन दस्तावेज और साक्ष्य होंगे मान्य
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन, अब BJP किसे बनाएगी उम्मीदवार?
- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन
- एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ

