नई दिल्ली, (media saheb.com)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने CORONA की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए
केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उसने संसदीय समिति के सुझावों को
नज़रअंदाज़ किया और संकट के दौर में ऑक्सीजन का निर्यात तथा इसके दाम बढ़ाने का फैसला
कर जनता के साथ अन्याय किया है।
प्रियंका
गांधी वाड्रा ने ‘जिम्मेफर कौन’ अभियान के तहत शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि महामारी
के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक
बढ़ाया है जिससे कोरोना की दूसरी लहर में देश के को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना
करना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगो को अपने परिजनों से बिछड़ना पड़ा।
उन्होंने
कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को तबाही झेलनी पड़ी है। उन्होंने
सवाल किया कि सरकार ने औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन की तरह उपयोग में लाने
की व्यवस्था नहीं की। उनका यह भी कहना था कि संसदीय समिति के सुझावों को सरकार ने
नजरअंदाज कर ऑक्सीजन सिलेंडर और रिफिलिंग के दाम बढ़ाने का फैसला क्यों लिया।
कांग्रेस
महासचिव ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण देश भर के तमाम अस्पतालों में
ऑक्सीजन की कमी से लोगो ने तड़प- तड़प कर जान दी। पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले
समय में योजनाबद्ध ढंग से तैयारी की जाती तो आसानी से ऑक्सीजन के इस महा संकट को
टाला जा सकता था।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, September 6
Breaking News
- चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक
- महाकाल की नगरी बनेगी विकास का नया हब, ₹25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से 75 हजार नौकरियां
- छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 के एडमिशन 6 महीने पहले होंगे पूरे
- लखनऊ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 2 दिन में 24 नए मरीज; एक्टिव केस 63 हुए
- US Open 2026: ज्वेरेव ने पांच सेट के रोमांच में हैलिस को हराया, ओसाका-गफ भी तीसरे दौर में
- 89.04 मीटर के थ्रो से रुमेश थरंगा पथिरागे ने रचा इतिहास, बने डायमंड लीग जीतने वाले पहले श्रीलंकाई
- दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का तूफानी शतक, 122 गेंदों में ठोका सैकड़ा
- झकनावदा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
- 10 अक्टूबर से शुरू होगा ISL 2026-27, 8 महीने में खेले जाएंगे 163 मुकाबले
- सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे का मेगा प्लान, 125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें और AI कैमरों से सुरक्षा


