नई दिल्ली, (media saheb.com)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने CORONA की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए
केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उसने संसदीय समिति के सुझावों को
नज़रअंदाज़ किया और संकट के दौर में ऑक्सीजन का निर्यात तथा इसके दाम बढ़ाने का फैसला
कर जनता के साथ अन्याय किया है।
प्रियंका
गांधी वाड्रा ने ‘जिम्मेफर कौन’ अभियान के तहत शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि महामारी
के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक
बढ़ाया है जिससे कोरोना की दूसरी लहर में देश के को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना
करना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगो को अपने परिजनों से बिछड़ना पड़ा।
उन्होंने
कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को तबाही झेलनी पड़ी है। उन्होंने
सवाल किया कि सरकार ने औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन की तरह उपयोग में लाने
की व्यवस्था नहीं की। उनका यह भी कहना था कि संसदीय समिति के सुझावों को सरकार ने
नजरअंदाज कर ऑक्सीजन सिलेंडर और रिफिलिंग के दाम बढ़ाने का फैसला क्यों लिया।
कांग्रेस
महासचिव ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण देश भर के तमाम अस्पतालों में
ऑक्सीजन की कमी से लोगो ने तड़प- तड़प कर जान दी। पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले
समय में योजनाबद्ध ढंग से तैयारी की जाती तो आसानी से ऑक्सीजन के इस महा संकट को
टाला जा सकता था।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, September 5
Breaking News
- 591 करोड़ अलर्ट मैसेज से UP में टली बड़ी तबाही, बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक शून्य जनहानि
- श्योपुर में आवदा डैम ओवरफ्लो, क्वारी नदी उफान पर; विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद
- PM मोदी का शिक्षकों को संदेश, बोले- बच्चों का बचपन बचाना और प्रतिभा निखारना आपकी जिम्मेदारी
- BRICS समिट के लिए दिल्ली तैयार: 17 गोलचक्कर जगमगाएंगे, 41 सड़कों पर खास निगरानी
- मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव से लौट रही 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
- झारखंड SIR में नाम कटने पर मचा हड़कंप, नोटिस के बाद अंचल कार्यालय पहुंच रहे मतदाता
- श्रीकृष्ण से जुड़े 5 रहस्यमयी प्रसंग, समुद्र में समाई द्वारका से जगन्नाथ पुरी के ‘दिव्य तत्व’ तक
- जबलपुर के गौरीघाट में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी, इंजन खराब होने से नाव में भरा पानी
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
- नेपाल में तबाही का कहर जारी, मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,344 पहुंचा


