भोपाल, (mediasaheb.com) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व़ श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा है कि मां सरस्वती की वरद पुत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं हमारी श्रद्धेय बहन श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती है। आज वे बहुत याद आ रही हैं। उनके व्यवहार में हम सबके लिए न केवल बहन का प्यार था,
बल्कि ममत्व के पवित्र भाव से भी वह भरी हुई थीं।
उन्होंने कहा कि दीदी सुषमा स्वराज अपनी अद्भुत वक्तत्व कला और असाधारण जनकल्याणकारी कार्यों से सहज ही सबको अपना बना लेती थीं। कुशल प्रशासकीय गुणों से संपन्न उनके मार्गदर्शन और स्नेहिल छाया को काल ने हमसे असमय छीन लिया। वे सदैव हम सबकी स्मृतियों और दिलों में जिंदा रहेंगी। जयंती पर नमन।(वार्ता)
(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

