मुंबई,
(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ के तीसरे संस्करण के लिए शुभकामना दी है।
पिछले साल रणवीर को ‘गली बॉय’ में उनकी उत्कृष्ट अदाकारी के लिए ‘क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड’ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने इस साल हाल ही में हुए नामांकन की घोषणा के प्रति ढेर सारा प्यार जाहिर किया और विजेताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
रणवीर सिंह ने एक वीडियो में कहा, “पिछले साल मैंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड द्वारा फिल्म गली बॉय में मेरे किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीता था। इस वर्ष मैं इस शो को शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। इस वर्ष सीरीज़, शॉर्ट फिल्म और फिल्मों को एक साथ एक ही मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा। 2020
के इन होनहार कलाकारों को भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स ने चुना है। सभी नामांकित कलाकारों को बहुत-बहुत बधाई और सभी विजेताओं को अग्रिम बधाई। मुझे उम्मीद है कि सब लोग इस शो का भरपूर आनंद लेंगे।”
फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से तीसरे ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस एक मंच पर सभी भारतीय भाषाओं की बेहतरीन शॉर्ट्स, सीरीज़ और फीचर फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।यह पुरस्कार समारोह प्रतिभाओं को सम्मानित करने, कलाकारों को सेलिब्रेट करने और कहानी कहने वाले 3
अलग-अलग प्रारूपों के तकनीशियनों को पहचानने और मनोरंजन की दुनिया में स्थाई प्रभाव छोड़ने वाले कॉन्टेंट को पुरस्कृत करेगा। ‘क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड’ 14 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, July 4
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता
- तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन
- सरकार ने फिर Telegram को भेजा नोटिस, पायरेसी पर मांगा जवाब; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
- बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
- MP कांग्रेस में बगावत! राकेश सिंह यादव ने राहुल गांधी-जीतू पटवारी पर साधा निशाना, इस्तीफा देकर मचाई हलचल
- मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई
- इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर
- राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

