नयी
दिल्ली, (mediasaheb.com) उच्चतम
न्यायालय ने विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों
में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न रखे जाने को लेकर केंद्र सरकार एवं सरकारी विमानन
कंपनी को सोमवार को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या कोरोना वायरस को पता है कि
उसे विमान में बैठे यात्री को संक्रमित नहीं करना है?
शीर्ष
अदालत ने वंदे भारत अभियान के तहत भारतीयों को स्वदेश लाने वाली सरकारी विमानन
कंपनी एयर इंडिया को गैर-निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 10 दिनों तक बीच की सीटों पर भी यात्री बिठाकर लाने की अनुमति
प्रदान करते हुए कहा कि उसके बाद एयर इंडिया को बॉम्बे उच्च न्यायालय के 22 मई के आदेश के अनुरूप बीच की सीटें खाली रखनी पड़ेगी।
मुख्य न्यायाधीश
शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति
हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने ईद-उल-फितर की छुट्टी के दिन अर्जेंट सुनवाई करते हुए
केंद्र सरकार और एयर इंडिया की ओर से पेश हो रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को
कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “आपको जनता के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है, आपको विमानन कंपनी के ‘सेहत’ की चिंता ज्यादा है।”
श्री
मेहता को मुख्य न्यायाधीश की फटकार उस वक्त झेलनी पड़ी जब उन्होंने कहा कि बीच की
सीटें खाली रखकर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने से बेहतर उपाय है यात्रियों की
जांच करना एवं क्वारंटाइन में रखना। इस पर न्यायमूर्ति बोबडे ने नाराजगी जताते हुए
कहा, “आप कैसे कह सकते हैं कि बीच की सीटें भरी
रहने से भी संक्रमण का कोई फर्क नहीं पड़ेगा? क्या
(कोरोना) वायरस को पता है कि वह विमान में है, इसलिए उसे
किसी को संक्रमित नहीं करना है? संक्रमण तो
होगा, यदि एक-दूसरे के करीब बैठेंगे।”(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, 2027 से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव
- पेरू में 3000 से घटकर 500 हुए हम्बोल्ट पेंग्विन, अब ‘सुपर अल-नीनो’ का खतरा
- PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम
- हिमाचल में बढ़े 21 हजार गरीब परिवार, कुल संख्या 2.87 लाख पहुंची
- दिल्ली में महिलाओं का पिंक टिकट होगा बंद! मुफ्त बस सफर के लिए लेना होगा ‘पिंक सहेली कार्ड’
- EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा
- बिहार में 3 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी तेज, जमीन जुटाने के लिए नियुक्त होंगे कंसल्टेंट
- भारत आ रहा BYD का लग्जरी कार ब्रांड DENZA, जारी हुआ पहला टीजर
- OBC क्रीमीलेयर पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता की सैलरी से तय नहीं होगी पात्रता
- राजभर के 2 विधायक सपा को देंगे वोट? ओमप्रकाश राजभर ने खुद बताई स्थिति

