नयी दिल्ली (mediasaheb.com) देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी की विकरालता बढ़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों में करीब सात हजार नये मामले सामने आये हैं जो अब तक की प्रतिदिन के मामलों की रिकार्ड संख्या है, हालांकि राहत की बात यह भी है कि इस दौरान 3280 लोग ठीक हुए हैं जिससे इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 57,721 हो गयी।
इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गयी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 6977 नये मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,845 पर पहुंच गयी। देश में कुल सक्रिय मामले 77,103 हैं।
देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,021 हो गयी। इसी अवधि में इस महामारी से 3280 लोग मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 57,721 हो गयी है।
देश में कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक कहर बरपाया है , जहां संक्रमितों की संख्या 50 हजार के आंकड़े को पार कर दिया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3041 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50231 हो गयी है तथा कुल 1635 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14,660 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।(वार्ता)(thestates.news)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


