श्रीनगर (mediasaheb.com) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ
मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत 5 जवान शहीद हो गये जबकि दो आतंकवादी ढेर हो
गये।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता
को बताया कि हंदवारा में चंजमुल्ला के समीप एक मकान में कुछ लोगों को आतंकवादियों
द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने संबंधी खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष
अभियान समूह ने शनिवार की शाम संयुक्त अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बल के जवान लक्षित
ठिकाने पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को बचाया। इसी दौरान आतंकवादियों ने
गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई।
दोनों पक्षों के बीच चली मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी, 2 जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक शहीद हो
गये। शहीदो में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, राष्ट्रीय
राइफल्स की 21वीं बटालियन के नायक राजेश और लांस नायक
दिनेश तथा पुलिस उपनिरीक्षक शकील काजी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो
आतंकवादी ढेर हो गये।(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- विजयादशमी 2026: शाम 5:47 से रात 8:23 बजे तक रावण दहन का मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय
- दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए नए नियम प्रस्तावित, बुजुर्गों की मदद और फर्स्ट एड बॉक्स रखना होगा जरूरी
- मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहे मोतिहारी के दो आरोपी गिरफ्तार
- किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद
- गोरखपुर में छोटे उद्योगों के लिए खुलेंगे अवसर, गीडा 100 से अधिक भूखंड आवंटित करने की तैयारी में
- रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत
- जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
- रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
- एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल


