श्रीनगर (mediasaheb.com) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ
मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत 5 जवान शहीद हो गये जबकि दो आतंकवादी ढेर हो
गये।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता
को बताया कि हंदवारा में चंजमुल्ला के समीप एक मकान में कुछ लोगों को आतंकवादियों
द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने संबंधी खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष
अभियान समूह ने शनिवार की शाम संयुक्त अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बल के जवान लक्षित
ठिकाने पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को बचाया। इसी दौरान आतंकवादियों ने
गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई।
दोनों पक्षों के बीच चली मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी, 2 जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक शहीद हो
गये। शहीदो में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, राष्ट्रीय
राइफल्स की 21वीं बटालियन के नायक राजेश और लांस नायक
दिनेश तथा पुलिस उपनिरीक्षक शकील काजी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो
आतंकवादी ढेर हो गये।(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
- एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल
- भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की खबरों पर प्रबंधन का स्पष्टीकरण
- बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
- भारत में पहली बार डेंगू वैक्सीनेशन शुरू, दो डोज से 80% सुरक्षा का दावा
- प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति: मुख्यमंत्री
- पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
- उदयपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कैंसर की दवा के लिए नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
- बिहार के किसानों को 100% अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- सर्दियों में AC का यह मोड करेगा कमाल, बिना कूलिंग के हटेगी धूल और बिजली का बिल भी रहेगा कम


