नई दिल्ली (mediasaheb.com) पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में
कटौती के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि मौजूदा दौर में कटौती की नहीं बल्कि
लोगों की मदद करने की ज़रूरत है।
डॉ सिंह ने शनिवार
को यहां जारी एक वीडियो सन्देश में कहा कि केंद्र को संकट के इस दौर में
कर्मचारियों पर यह निर्णय थोपने की ज़रूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला गलत
है और सरकार को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कटौती नहीं करनी चाहिए थी।
वीडियो में पार्टी
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार के
इस फैसले की आलोचना की और कहा कि संकट के इस दौर में लोगों की मदद करने की बजाय
उनके भत्तों में कटौती करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि
कोरोना (COVID-19) से लड़ने के लिए सरकार के पास यदि पैसा नहीं था तो उसे
कर्मचारियों की जेबों पर कैंची चलाने की बजाय बुलेट ट्रैन जैसी परियोजनाओं को
रोकने तथा अपने खर्च में कटौती करने का निर्णय लेना चाहिए था।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए इमरजेंसी बटन बेकार! कई राज्यों में अलर्ट सेंटर ही नहीं
- केसरिया बौद्ध स्तूप में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 20 करोड़ से बनेगा पर्यटक केंद्र
- तालिबान रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, हमले पर मिलेगा मजबूती से जवाब
- भोपालवासियों के लिए राहत की खबर, इसी सप्ताह 10 और ई-बसें उतरेंगी सड़कों पर; हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस
- पूर्वी चंपारण में जैविक खेती को बढ़ावा, छह प्रखंडों में बनेंगे 75 किसान समूह
- एलपीजी संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य
- शेख हसीना को वापस भेजो, तभी भारत आएंगे तारिक रहमान; बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
- योगी सरकार गांव-गांव बनाएगी 10 हजार गो मित्र, युवाओं को गो संरक्षण से जोड़ेगी
- बिहार में अब डिजिटल होगी गुरुजी की पढ़ाई की मॉनिटरिंग, नवंबर से लागू होगा नया सिस्टम

