नई दिल्ली (mediasaheb.com) पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में
कटौती के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि मौजूदा दौर में कटौती की नहीं बल्कि
लोगों की मदद करने की ज़रूरत है।
डॉ सिंह ने शनिवार
को यहां जारी एक वीडियो सन्देश में कहा कि केंद्र को संकट के इस दौर में
कर्मचारियों पर यह निर्णय थोपने की ज़रूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला गलत
है और सरकार को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कटौती नहीं करनी चाहिए थी।
वीडियो में पार्टी
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार के
इस फैसले की आलोचना की और कहा कि संकट के इस दौर में लोगों की मदद करने की बजाय
उनके भत्तों में कटौती करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि
कोरोना (COVID-19) से लड़ने के लिए सरकार के पास यदि पैसा नहीं था तो उसे
कर्मचारियों की जेबों पर कैंची चलाने की बजाय बुलेट ट्रैन जैसी परियोजनाओं को
रोकने तथा अपने खर्च में कटौती करने का निर्णय लेना चाहिए था।(वार्ता)
Tuesday, October 20
Breaking News
- बिहार MLC चुनाव 2026: विधान पार्षदों को कितनी मिलती है सैलरी, जानें वेतन और सुविधाएं
- भोपाल में 75 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में लापरवाही पर जुर्माना
- ‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात
- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों से सावधान! MHA ने जारी की एडवाइजरी
- बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की परंपरागत रस्म
- MP Weather: आधे मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 25 जिलों में चेतावनी
- संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद
- जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर एक तिमाही में 10% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम
- बिहार में बालू की किल्लत दूर करने की तैयारी, 6 जिलों में नए घाटों से होगा खनन
- यूपी में CHO की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ANM संभालेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

