पटना (mediasaheb.com)बिहार में
आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं
ने जय श्रीराम का उद्घोष कर कोरोना वायरस के संक्रमण पर विजयश्री प्राप्त करने की
प्रार्थना की।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इस बार बिहार
में रामनवमी समेत अन्य धार्मिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
आम लोगों से उनके घर पर ही रामनवमी की पूजा करने की अपील
सरकार, स्थानीय प्रशासन, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड और मंदिरों के प्रबंधन की ओर से की
गई है। (वार्ता)(mediasaheb.com)
Previous Articleफर्जी खबरों पर रोक के लिए कदम उठायें राज्य: गृह मंत्रालय
Next Article दो जुड़वा भाई बहन बने डेविड और कोरोना

