नयी दिल्ली (mediasaheb.com)केंद्रीय
गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कोरोना के संबध में फैल रही फर्जी खबरों पर चिंता
व्यक्त करते हुए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से इन्हें रोकने के लिए
प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
श्री भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखे
पत्र में कहा है कि एक याचिका की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने फर्जी खबरों
के चलते बढ़ी परेशानियां और इस क्रम में प्रवासी कामगारों के व्यापक स्तर पर पलायन
को गंभीरता से लिया है। न्यायालय ने माना कि इससे लोगों को बेवजह मुसीबतों का
सामना करना पड़ा है।
न्यायालय की टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए श्री भल्ला ने
सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए
प्रभावी कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार लोगों को तथ्यों
और असत्यापित खबरों की पुष्टि की सुविधा देने के लिए एक वेब पोर्टल तैयार कर रही
है। उन्होंने राज्यों से भी इसी तरह का तंत्र विकसित करने को कहा है।
गौरतलब है कि न्यायालय ने सरकारों को पूर्णबंदी के दौरान
लोगों को खाना और दवा आदि बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ प्रवासी कामगारों के लिए
बने आश्रय स्थलों में सभी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।(वार्ता) (mediasaheb.com)
Wednesday, August 19
Breaking News
- जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय
- बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना में भी झमाझम के आसार
- फ्रांस में 14 अक्टूबर में होने वाले कार्यक्रम में मिलेगा डब्ल्यूएचआईएस अवार्ड-26
- MP में सचिव-सरपंच समेत 3 पर लोकायुक्त केस, बेटे की गाड़ी लगाकर सरकारी खजाने से कराया भुगतान
- ईरान से बातचीत नहीं करेगा अमेरिका? ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नाकेबंदी का भी दावा
- बांसपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, विधायक अंबिका मरकाम ने किया शुभारंभ
- JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने पर मचा घमासान, नौकरी बचाने हाई कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी
- लखनऊ के 51 अवैध भवनों को बड़ी राहत, नियमों के तहत कंपाउंडिंग का खुला रास्ता
- झारखंड में आयुष्मान कार्ड अभियान तेज, 70+ बुजुर्गों को मिलेगा वय वंदना कार्ड का लाभ
- WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा

