नोएडा, (mediasaheb.com) उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी बीएन सिंह को कोरोना संक्रमण (#Corona_virus ) के लिए तैयारियों के मामले में कोताही बरतने के मामले में पहले ही हटाया जा चुका था। बुधवार की देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ अनुराग भार्गव को भी पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (#CM_Yogi_Adityanath ) के दौरे के बाद की गई है। अनुराग भार्गव की जगह एपी चतुर्वेदी को राज्य सरकार ने गौतमबुद्धनगर जिले का नया सीएमओ नियुक्त किया है।
नोएडा में कोरोना (कोविड-19) के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा (#Noida ) आए थे। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम पर वह भड़क गए थे जिसके बाद डीएम बीएन सिंह का तबादला कर नए डीएम सुहास एलवाई को जिले की जिम्मेदारी दी गई थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कुल 103 मामले है जिसमें से नोएडा में ही 45 मामले सामने आए है जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। छह लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैंं। (हि.स.)।
Tuesday, October 20
Breaking News
- 20 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में लाभ के संकेत
- खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
- मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल
- आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
- दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी
- बाघों एवं मवेशियों की सुरक्षा हेतु परिधिवर्ती ग्रामों में टीकाकरण
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

