नोएडा, (mediasaheb.com) उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी बीएन सिंह को कोरोना संक्रमण (#Corona_virus ) के लिए तैयारियों के मामले में कोताही बरतने के मामले में पहले ही हटाया जा चुका था। बुधवार की देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ अनुराग भार्गव को भी पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (#CM_Yogi_Adityanath ) के दौरे के बाद की गई है। अनुराग भार्गव की जगह एपी चतुर्वेदी को राज्य सरकार ने गौतमबुद्धनगर जिले का नया सीएमओ नियुक्त किया है।
नोएडा में कोरोना (कोविड-19) के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा (#Noida ) आए थे। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम पर वह भड़क गए थे जिसके बाद डीएम बीएन सिंह का तबादला कर नए डीएम सुहास एलवाई को जिले की जिम्मेदारी दी गई थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कुल 103 मामले है जिसमें से नोएडा में ही 45 मामले सामने आए है जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। छह लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैंं। (हि.स.)।
Wednesday, August 19
Breaking News
- ईरान से बातचीत नहीं करेगा अमेरिका? ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नाकेबंदी का भी दावा
- बांसपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, विधायक अंबिका मरकाम ने किया शुभारंभ
- JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने पर मचा घमासान, नौकरी बचाने हाई कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी
- लखनऊ के 51 अवैध भवनों को बड़ी राहत, नियमों के तहत कंपाउंडिंग का खुला रास्ता
- झारखंड में आयुष्मान कार्ड अभियान तेज, 70+ बुजुर्गों को मिलेगा वय वंदना कार्ड का लाभ
- WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा
- नौ वर्षों में यूपी में 360 डिग्री बदलाव ने प्रदेश को बनाया निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री
- मुरैना के कैलारस स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेमू ट्रेन के उद्घाटन में पूड़ी-सब्जी के लिए मची लूट
- CG में बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, बच्चों को मिलेगा नया लर्निंग स्पेस
- हॉर्मुज पर ईरान की पकड़ कमजोर? 80% जहाजों ने अपनाया ओमान वाला समुद्री रास्ता

